छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां

भोपाल: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 6 संसदीय सीटों पर आज सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरु हो गया। नकस्ल प्रभावित बालाघाट समेत सभी सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। 6 सीटों में छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, शहडोल और सीधी में मतदान हो रहा है। शहडोल कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को ने परिवार के साथ मतदान किया है। कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि शहडोल की जनता मताधिकार के प्रति जागरूक है। शहडोल में इस बार परिवर्तन होगा। यह मैं नहीं कह रहा दिख रहा है।

लाइव अपडेट…

छिंदवाड़ा में वोटिंग के दौरान कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, कुर्सी ,लठ से मारते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। शहर के वार्ड नं 25 राजपाल चौक की घटना है।

लोकसभा चुनाव के बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पंजाब केसरी से एक्सक्लूसिव चर्चा करते हुए कहा कि इन 6 सीटों में से चार सीटों पर कांग्रेस विजय होने जा रही है। पटवारी ने कहा कि इस बार मोदी जी की कोई गारंटी काम आने वाली नहीं है। साथ ही पटवारी ने यह भी कहा कि इस बार जनता हमारे साथ है और यह चुनाव परिणाम आने के बाद साफ हो जाएगा।

छिंदवाड़ा: दूल्हा दुर्गेश ढाकरिया बारात लेकर राहीवाडा ब्याहने आया था। यहां रात में विद्या ढाकरिया के साथ विवाह हुआ। वहीं पूरी रात विवाह के कार्यक्रम चलने के बाद विदाई से पहले सुबह 7:30 बजे दुल्हन ने राहीवाडा में मतदान किया और दूल्हे ने मंडप से सीधे जाकर बूथ क्रमांक 223 रजोला में अपने वोट डाला। साथ ही दोनों ने लोगों से मतदान करने की अपील की।

मंडला के गांव गोटेगांव खेड़ा में दुल्हन पूजा मेहरा ने विदाई के पहले मतदान केंद्र जाकर वोट डाला। दूल्हा बने योगेश ने बताया कि पूजा की ख्वाहिश थी कि विदाई से पहले वह अपने मत का प्रयोग करेगी।

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में नेटवर्क और पानी की समस्या को लेकर रुका मतदान, सुबह 7 बजे से 9.15 तक मतदान केंद्र में नही पहुंचे मतदान करने ग्रामीण,कुसमी आदिवासी अंचल में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से मतदान करने की हो रही मान मनौती। मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मेडरा गांव के मतदान केंद्र का मामला।

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में  विधानसभा क्षेत्र- 77 में  91 वर्षीय मतदाता रामलाल गुप्ता और 84 वर्षीय वृद्ध महिला हिरमानिया गर्ग ने मतदान केंद्र पहुंचकर किया मतदान। होम वोटिंग के स्थान पर मतदान केंद्र में पहुंचकर किया मतदान…

भाजपा के बागी गोंडवाना पार्टी सीधी से लोकसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह ने गृह ग्राम दूआरा में मतदान किया।

 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नक्सलियों का दुश्मन नंबर वन था ‘रोलो’, मधुक्खियों ने किया हमला… हो गई मौत     |     दोस्त बना दरिंदा! महिला के फ्लैट पर पहुंचा, गर्दन काटी… फिर सिलिंडर के पाइप में आग लगाकर जिंदा जला डाला     |     उदयपुर: मंदिर के सामने भिड़ गए दो गुट, चलाई तलवारें, लगा दी गुमटी में आग… तैनात करनी पड़ी भारी पुलिस फोर्स     |     ISKCON के आपसी प्रॉपर्टी विवाद पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, समझिए क्या है पूरा मामला     |     राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत शाजापुर में 17 मई को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा     |     पाकिस्तान की हार के लिए धार्मिक अनुष्ठान करेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, कहा-‘हम सेना के साथ लड़ने को तैयार’     |     मस्जिदों में जुमे की नमाज में मांगी गई भारत की जीत और पाकिस्तान की हार की दुआ, हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग     |     उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय के हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा, कपड़े भी फाड़े     |     Vande Bharat Train में वाइब्रेशन का पता लगाने बनाई डिवाइस, सफर के दौरान यात्रियों को नहीं लगते ज्यादा झटके     |     जिस स्कूल बस की टक्कर से हुई थी डॉक्टर की मौत, उसमें नहीं था एक भी छात्र… तो किसे लेकर जा रहा था ड्राइवर?     |    

preload imagepreload image