लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हेड कांस्टेबल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में लोकायुक्त की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दतिया जिले के एक थाने के हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने पकड़ लिया है। आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार दतिया जिले में आने वाले दुरसड़ा थाने में हेड कांस्टेबल हरेंद्र पलिया पूरन पटवा नाम के व्यक्ति के ऊपर दर्ज जमीन धोखाधड़ी मामले में धारा कम करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था और उसने पूरन पटवा से 40 हजार रुपए की मांग की थी।

जब आज प्रार्थी ने हरेंद्र पलिया को जैसे ही पहली किस्त 20 हजार रुपए दिए वैसे ही लोकायुक्त की पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि लोकायुक्त की टीम लगातार मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जनरेटर में ब्लास्ट से गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग, 4 फ्लैट आए चपेट में     |     बिहार: दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर व्यापारी से लूटे 5 लाख, ग्रामीणों ने 2 को खदेड़कर पकड़ा     |     दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं… कन्हैया कुमार पर हमले पर बोले मनोज तिवारी     |     कामिल से कमल बन प्यार में फंसाया, रेप के बाद कराया गर्भपात; पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार     |     आवारा कुत्तों का आतंक, 4 बच्चों पर किया जानलेवा हमला; चेहरा और हाथ को नोंच खाया     |     राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा     |     बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता     |     हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी     |     महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल     |     दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें