तेजाब पिलाकर बेटे को मारा… बगीचे में मिला युवक का जला हुआ शव, घरवालों ने लगाए आरोप

बिहार के दरभंगा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बगीचे में एक युवक का शव जला हुआ मिला है. मृतक के परिवार का आरोप है कि उनके बेटे को तेजाब पिलाकर मारा गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है.

मामला दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत कनौर गांव के पास एक बगीचे का है. यहां स्थानीय लोगों के बगीचे में पहुंचने के बाद युवक का का जला शव मिला था, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत पुलिस को कॉल कर मामले की सूचना दी. वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्या बताया पुलिस ने?

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक कनौर गांव का रहने वाला था, जिसकी उम्र 35 साल थी. मृतक युवक की मां का नाम किशोरी शाह है. फिलहाल बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार वालों का आरोप है कि बेटे को तेजाब पिलाकर उसकी हत्या की गई है. परिवार से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले में इस एंगल की जांच कर रही है.फिलहाल घटनास्थल पर सदर टू कमतौल की एसडीपीओ ज्योति कुमारी पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुटी हैं. मृतक युवक सोने और किराने का व्यवसाय करता था.

एसपी सिटी ने क्या बताया?

वहीं दरभंगा के सिटी एसपी शुभम आर्या ने भी मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि मृतक युवक के शव को देखकर लग रहा है कि एसिड का इस्तेमाल हुआ है. हालांकि,जांच के बाद ही वे किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे. फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |