लालू ने मुसलमानों का हक मारा…बिहार में पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम का RJD से इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है. पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अशफाक ने लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया. इस पत्र के जरिए अशफाक ने नाराजगी जताई है. लालू पर मुलसमानों का हक मारने का आरोप लगाया है.

लालू के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए अशफाक ने कहा कि मुसलमानों की आबादी के अनुरूप तो दूर सम्मानजनक हिस्सेदारी भी नहीं दी. ऐसी परिस्थिति में RJD के साथ काम करना असंभव है. अशफाक ने कहा कि आप जातीय गणना कराने और उचित हिस्सेदारी की सिर्फ बात करते थे लेकिन मुसलमानों का हक मारा गया.

आपने मुसलमानों की हकमारी की है- अशफाक

लालू को लिखे अपने त्यागपत्र में अशफाक ने लिखा, मैं आपकी पार्टीसे सामाजिक न्याय को ताकत देने के लिए जुड़ा था. आप जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी का नारा देते थे लेकिन आपने मुसलमानों की हकमारी की है. इसलिए आरजेडी के साथ राजनीति करना मेरे लिए संभव नहीं है. इस दौरान अशफाक ने लालू के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की.

Ahmad Ashfaque Karim

टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

जानकारी के मुताबिक, अशफाक लोकसभा चुनाव के लिए आरजेडी से टिकट नहीं मिलने को लेकर नाराज थे. उन्हें राज्यसभा भी नहीं भेजा गया. इसको लेकर भी नाराजगी थी. अशफाक कटिहार से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे. मगर उन्हें टिकट नहीं मिली. यहां के कांग्रेस ने तारिक अनवर को चुनावी मैदान में उतारा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |