बाइक बन गई अचानक आग का गोला , पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा…

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले पिछोर कस्बे में एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में उठती आग की लपटों को देखकर मौके पर मौजूद बाइक मालिक और दुकानदार वहां से भाग गए। इस दौरान इस रास्ते से दो पुलिसकर्मी गुजर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और आग पर समय रहते काबू पा लिया। आपको बता दें कि पिछोर कस्बे में रहने वाला हेमंत अपनी बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए लाया था। राघवेंद्र मैकेनिक नाम के व्यक्ति की दुकान पर वह बाइक लेकर पहुंचे।

इस दौरान वहां पर एक मिस्त्री बाइक को खोल रहा था। तभी उसमें अचानक आग लग गई। मिस्त्री बाइक के पार्ट्स पेट्रोल से साफ कर रहा था। इसी दौरान पिछोर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक दीपक और आरक्षक हाकीम यहां से निकल रहे थे।

उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना दी और पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बाइक में अचानक आग किन कारण के चलते आग लगी इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |