पहले फेज में 1625 उम्मीदवार, 252 दागी तो 450 करोड़पति, यह प्रत्याशी सबसे अमीर

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है. इस दिन 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 1625 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इनमें से 252 उम्मीदवार दागी हैं तो वहीं 450 उम्मीदवार करोड़पति है. वहीं कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं.

दरअसल, ADR ने 1625 उम्मीदवारों में से 1618 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण किया है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 102 सीटों मे से 42 सीटें ऐसी हैं, जहां तीन या उससे ज्यादा उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 1618 उम्मीदवारों में से 16 प्रतिशत यानी 252 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि 10 प्रतिशत यानी 161 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

वहीं, सात उम्मीदवारों पर हत्या का केस दर्ज हैं, जबकि 19 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला है. 18 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनपर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं. इनमें से एक पर रेप का मामला भी दर्ज है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 35 उम्मीदवारों पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है.

किस पार्टी में कितने दागी?

पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान है. RJD के सभी चार उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, DMK के 22 में से 13, सपा के सात में से 3, TMC के पांच में से 2, बीजेपी के 77 में से 28, AIADMK के 36 में से 13, कांग्रेस के 56 में से 19 और BSP के 86 में से 11 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, अगर गंभीर आपराधिक मामले की बात करें तो RJD के चार में से दो, DMK के 22 में से 6, सपा के सात में से 2, टीएमसी के पांच में से एक उम्मीदवारों के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं BJP के 14, AIADMK के 6, कांग्रेस के 8 और BSP के 8 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

किस पार्टी में कितने करोड़पति?

पहले चरण में 1618 में से 28 प्रतिशत यानी 450 उम्मीदवार करोड़पति हैं. RJD के सभी चार उम्मीदवार करोड़पति हैं. वहीं, बीजेपी के 77 में से 69, कांग्रेस के 56 में से 49, AIADMK के 36 में से 35, DMK के 22 में से 21, TMC के पांच में से 4 और BSP के 86 में से 18 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इन उम्मीदवारों ने एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है. पहले चरण में हर उम्मीदवार के पास औसतन 4.51 करोड़ की संपत्ति है. वहीं, छिंदवारा से कांग्रेस उम्मीदवार नकुल नाथ सबसे अमीद उम्मीदवार हैं. उन्होंने अपनी 716 करोड़ रुपये संपत्ति घोषित की है. दूसरे नंबर पर AIADMK के प्रत्याशी अशोक कुमार हैं. उन्होंने 662 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |