आत्महत्या को लेकर उकसाने वाले आरोपी को मोहन बड़ोदिया पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय में किया पेश – 29 मार्च को युवती ने की थी आत्महत्या, उकसाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाजापुर। ग्राम गाडराखेड़ी निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मामले में पुलिस को युवती द्वारा बनाया गया वीडियो हाथ लगा है। जिसमंे उसने एक युवक पर उसे प्रताड़ित करने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। जांच के बाद पुलिस नेएक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम गाडराखेड़ी में 20 वर्षीय मनीषा मालवीय ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। मामले में पुलिस को परिजनों ने एक वीडियो के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को अपराध पंजीबद्ध कर साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर दुर्गेश पिता बद्रीलाल (19) निवासी ग्राम सरसोदिया द्वारा बालिका को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मरने के लिए उकसाने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद सोमवार को उसे उज्जैन से गिरफ्तार कर आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भरतसिंह किरार, एसआई गोविंद चौबे, प्रधान आरक्षक प्रदीपसिंह सिकरवार, आरक्षक सुरेश राठौर, जीवन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
000000000000