नेशनल हाईवे 44 पर बड़ा एक्सीडेंट, बस पलटने से 30 से अधिक यात्री घायल

नेशनल डेस्क:  सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायल लोगों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया, “दुर्घटना के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। वे मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए ग्वालियर से राजस्थान जा रहे थे।”

मुरैना जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. सुरेंद्र गुर्जर ने कहा, “हमारे पास गंभीर हालत में 25-30 मरीज आए। उनका इलाज शुरू हो गया है। हमारे सभी डॉक्टर और मेडिकल टीमें काम कर रही हैं…” इंस्पेक्टर आलोक परिहार ने बताया कि श्रद्धालुओं को लेकर बस मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जा रही थी और ग्वालियर से रवाना हुई थी। उन्होंने कहा, “घायलों को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सर्वोत्तम संभव इलाज मिल रहा है। उन्हें वार्डों में स्थानांतरित कर दिया गया है।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |