शाजापुर कलेक्टर रहे दिनेश जैन के कार्यो से उनके जाने के बाद भी प्रदेश में चमक रहा शाजापुर का नाम

शाजापुर/नीमच ।। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसंबर 2022 में शाजापुर जिले द्वारा लक्ष्य से अधिक धनराशि का योगदान करने पर राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना आईएएस को प्रशंसा पत्र एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया है। यह सम्मान जिलाधीश की ओर से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर नगेश चन्द्र मालवीय (से.नि.) ने ग्रहण किया। 11 मार्च 2024 को यह सम्मान समारोह संचालनालय सैनिक कल्याण, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा राजभवन में आयोजित किया गया था।
कमाण्डर नगेश चन्द्र मालवीय (से.नि.) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि शाजापुर जिले को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 2022 के लिये 2 लाख 75 हजार रूपये का लक्ष्य दिया गया था। इसके विरूद्ध जिले ने 14 लाख 65 हजार 700 रूपये का योगदान झण्डा दिवस में दिया है। यह लक्ष्य राशि का 533 प्रतिशत है। विदित होवे कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की सहयोग राशि भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रित परिवारों की सहायता एवं अन्य कई कल्याणकारी योजनाओं के लिये उपयोग में ली जाती है। ट्रॉफी एवं प्रशंसा पत्र महामहिम राज्यपाल की ओर से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना को कलेक्टोरेट कार्यालय में आज समय सीमा बैठक के दौरान भेंट की। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार प्रदर्शित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |