छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से मैदान में उतारा गया है

खैरागढ़ (हेमंत पाल): छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगाव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर तंज कसा है। शर्मा ने कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री को पाटन की जनता ने इतना प्यार दिया, तो फिर वह उन्हें छोड़कर राजनांदगांव क्यों आ गए?

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से मैदान में उतारा गया है। इस लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम रमन सिंह का दबदबा रहा है। इस सीट से भाजपा साल 1999 से साल 2019 तक छह बार हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पांच बार जीत हासिल की है तो वहीं कांग्रेस ने सिर्फ एक बार ही खाता खोल पाई है। वहीं भाजपा ने भूपेश बघेल के खिलाफ राजनांदगांव से मौजूदा सांसद संतोष पांडे को टिकट दिया है। हालांकि भूपेश बघेल को कांग्रेस हर बार पाटन से मैदान में उतारती थी, लेकिन इस बार कांग्रेस की नजर भाजपा के गढ़ माने जाने वाली लोकसभा राजनांदगांव पर है।

खैरागढ़ विधानसभा में शनिवार को भाजपा के विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, राजनांदगांव सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिला अध्यक्ष गमन साहू, विक्रांत सिंह, मधुसूदन यादव समेत हजारों भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुई। इसी दौरान डिप्टी सीएम भूपेश बघेल को निशाने पर लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |