माफिया मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे AIMIM चीफ ओवैसी, परिजनों से मिलकर जताया शोक

एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी देर रात माफिया मुख्तार अंसारी के घर मोहम्मदाबाद पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्तार के परिजनों से मुलाकात की. हालांकि इस दौरान ओवैसी से मिलने से मीडिया को रोक दिया गया. विधायक मन्नू अंसारी ने मीडिया को ओवैसी से दूर करने का निर्देश दिया. विधायक के निर्देश के बाद पुलिस ने बेरीकेटिंग लगाकर मीडिया को रोक दिया था.

वहीं खबर लगने पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. पुलिस ने फिर से फाटक के पास बैरिकेडिंग कर दी है. साथ ही फोर्स तैनात कर दी है और मीडिया कर्मियों को भी बैरिकेडिंग के बाहर कर दिया गया.

लोग हमको मिटाने की कोशिश में जुटे

बता दें कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद ओवैसी दुआ मांगते हुए भावुक हो गए थे. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि लोग हमको मिटाने की कोशिश में जुटे हैं. उन्होंने कहा था कि मुख्तार अंसारी को जेल में जहर इनको दे दिया गया, उनके खानदान वाले कहते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |