सात दिन में पुलिस ने कर दिया लूट की घटना का पर्दाफाश – पांच आरोपियों से जब्त किए हथियार और नगदी मामला: होटल पर की गई लूट और मारपीट का

अकोदिया। पुलिस ने एक सप्ताह पहले शुजालपुर रोड स्थित एक होटल पर पांच बदमाशों ने रात करीब 11 बजे हथियारों से मारपीट कर गल्ले में रखे 20 हजार रू. लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने 16 सितंबर को आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त हथियार, वाहन और नगदी बरामद की है। हालाांकि बदमाशों ने पैसे आपस में बांट लिए थे ओर पुलिस के हाथ केवल 5 हजार 500 रू. ही लगे।



घटना की शिकायत होटल के कर्मचारी रानी बड़ौद निवासी रोहित पिता कृपालसिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए एसपी जगदीश डाबर, एएसपी टीएस बघेल और शुजालपुर एसडीओपी के निर्देशन में पुलिस लगातार घटना को अंजाम देने वाले आरोपी आबिद और मजिद का सुराग तलाश रही थी। पुलिस की मेहनत रंग लाई और 16 सितंबर को पुलिस ने आरोपी आबिद पिता मुस्तर अली (38) निवासी शुजालपुर सिटी और मजिद उर्फ बादशाह पिता मजहर खां (41) निवासी शुजालपुर सिटी को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त किए गए वाहन महिंद्रा टीयूीव कार, हथियार और लूट गए पैसे बरामद किए गए। वहीं इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर अन्य तीन आरोपी शादाब पिता अल्ताफ बेग (28), तौफिक उर्फ पिता मुकरी पिता हबीब खां (45) एवं सरफराज पिता युनूस खां (34) सभी निवासी शुजालपुर सिटी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूटे गए पैसे उन्होंने आपस में बांट लिए थे और खर्च कर दिए जिसके चलते पुलिस के हाथ केवल 5500 रू. ही हाथ लगे। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लक्ष्मणसिंह देवड़ा, एसआई नरेंद्र कुशवाह, एसआई देवेंद्रसिंह सेंगर, आरक्षक विपिन तोमर, रामबहादुर, आरक्षक सुनील पाल, शुभम, जगदीश, होकम, नीतेश, तेज सिंह व सैनिक चंदरसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
0000000000

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |