होली पर देवदूत बनी इंदौर की यातायात पुलिस, हादसों में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

इंदौर। होली पर्व के दौरान यातायात पुलिस पूरे इंदौर में अलर्ट मोड पर रही। इस दौरान कई जगह हुए हादसों में घायलों को पुलिस ने एमवाय अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा कुछ लोगों की इमरजेंसी स्थिति में मदद भी की। होली पर सुगम यातायात के उद्देश्य से डीसीपी यातायात अरविंद तिवारी ने पुलिस बल की ड्यूटी तय कर दी थी। चौराहों, बाजारों, चेकिंग पाइंट आदि पर पुलिस ने हुड़दंगियों पर नजर रखने के साथ जरूरतमंदों की मदद भी की।

सोमवार सुबह साढ़े बजे रेडिसन चौराहे पर बाइक पर सवार मां-बेटे को एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। यातायात प्रबंधन का कार्य देख रहे सूबेदार अमित यादव, प्रधान आरक्षक जितेंद्र यादव, भावना, निकिता ने तत्काल मां-बेटे को उठाया। बेटे जितेंद्र को सामान्य चोट थीं, वहीं मां सुशीला के बाएं पैर की हड्डी टूट गई थी। पुलिस बल ने तुरंत एक आटो में बैठाकर एमवाय अस्पताल भेजा। दोनों का इलाज शुरू करवाकर परिजनों को सूचित किया गया। आर्थिक तंगी के चलते पुलिस ने इलाज का खर्च भी उठाया।

दूसरी घटना में शाम को पलासिया चौराहे पर गीता भवन की ओर से आ रही एक कार के बोनट में से अचानक धुंआ निकलने लगा। ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक सीमा भण्डारी ने स्टाफ की मदद से तत्काल कार पर पानी डलवाकर उसमें बैठे बुजुर्ग पति-पत्नी को बाहर निकाला।

तीसरी घटना व्हाइट चर्च चौराहे पर शाम 6 बजे की है। इसमे दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को उपनिरीक्षक देवकरण मालवीय व अन्य ने तुरन्त एमवाय अस्पताल में प्राइवेट वाहन से स्वयं जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। चौथी घटना, रोबोट चौराहे की है। यहां सूबेदार ब्रजराज अजनार ड्यूटी पर तैनात थे। उनके पास एक बुजुर्ग महिला रोते हुए आई जिसके सिर से खून बह रहा था। महिला ने बताया कि उसके पति ने सिर पर डंडा मार दिया है। पुलिस ने महिला को तुरंत आटो में बैठाकर एमवाय अस्पताल पहुंचाया। इस सभी कार्यों से प्रभावित होकर डीसीपी अरविंद तिवारी ने प्रोत्साहन के लिए पूरी टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |