‘4 बजे तक घर नहीं लौटे तो पुलिस खेलेगी लठमार होली’ लेडी सब इंस्पेक्टर के वायरल वीडियो पर मचा बवाल

इंदौर: कल पूरे देश में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरा देश रंगों में सराबोर नजर आया। लेकिन होली के पर्व पर उत्तर प्रदेश, नोएडा, बिहार सहित कई राज्यों से होली खेलने का अजीबोगरीब वीडियो भी सामने आया, जिस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। इन सबके बीच मध्यप्रदेश के इंदौर से लेडी सब इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लेडी सब इंस्पेक्टर लठमार होली खेलने की बात कह रहीं हैं। वायरल वीडियो को लेकर कानून की छात्रा ने निर्वाचन आयोग और सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार होली पर कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। होली पर कानून व्यवस्था संभाल रही एक लेडी सब इंस्पेक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लेडी सब इंस्पेक्टर जनता को हिदायत देते हुए नजर आ रहीं हैं कि सभी लोग होली खेलकर अपने घर लौट जाएं। आचार संहिता के नियमों का पालन करें, नहीं तो पुलिस ने लठमार होली का आयोजन किया है।

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद कानून की एक छात्रा ने मुख्यमंत्री और चुनाव आयोग को ट्वीट कर लेडी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री और चुनाव आयोग लेडी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करती है या नहीं?

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |