‘हर रोज मरती हूं मैं और मेरी बेटियां’, 3 बेटियों के साथ सुसाइड से पहले महिला ने भाई को भेजा पति की प्रताड़ना का आडियो संदेश, सुनें क्या कहा
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में ट्रिपल सुसाइड मामले में नया अपडेट आया है। मृतका ने मरने के पहले भाई को कई ओडियो मैसेज भेजे थे। भाई से एक पति प्रताड़ित बहन की गुहार देख सकते हैं।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक महिला अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। यहां पर माँ और दो बेटियों की मौत हो चुकी है जबकि तीसरी बेटी को भोपाल रेफर किया गया है।
पहले मैसेज में उन्होंने कहा है कि ‘मुझसे बोलते हैं कि मै मरूंगा या मरूंगा, या तुम मर जाओ, कोई भी मर जाए मुझे कोई मतलब नहीं, बहुत तकलीफ होती है हर रोज मरती हूं मैं, मेरी मोड़िए (लड़कियां) डर-डर के रो रो के सोती हैं,पूछती हैं की मम्मी पापा कब आयेंगे, पापा डाटेंगे, पापा समान फेकेंगे, पापा लड़ेंगे, पापा गुस्सा होंगे, रो रो के सो जाती हैं, अभी बच्चियों छोटी हैं इतने में ही डर रही हैं बड़ी हो जाएगी तो क्या-क्या सुनना होगा….”