सुनसान जगह पर बैठकर कर रहे थे बात , विवाद हुआ तो युवक ने महिला को उतार दिया मौत के घाट ..

इंदौर।मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। महिला की उसके दोस्त ने चाकू मार कर हत्या की है पुलिस ने इस मामले में महिला के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर का है।

 जहां सदर बाजार निवासी जावेद और उसकी महिला दोस्त रुखसार खुले मैदान में बैठकर बात कर रहे थे, इसी बीच दोनों के बीच में कुछ विवाद हुआ और जावेद ने महिला साथी पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस बीच पेट्रोलिंग करने पहुंची एफआरवी डायल 100  को देखकर जावेद मौके से अपनी बाइकछोड़कर फरार हो गया। जावेद और रुखसार आपस मे दोस्त थे साथ मे नशा भी करते थे। गांधीनगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जावेद की तलाश शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |