धार में अचानक ट्रेलर में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान…

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर की तरफ से यह ट्रेलर आ रहा था और गणपति घाट उतर रहा था तभी उसमें अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

घटना की जानकारी लगते ही धामनोद और महेश्वर की दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने के बाद धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह और धामनोद के थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |