सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को कुचला, तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत…

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सीधी – व्योहारी मार्ग पर यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार वाहन ने राहगीरों को कुचल दिया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो वाहन पलट गया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मझौली थाना क्षेत्र में कुछ लोग सड़क पर पैदल जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसके बाद गाड़ी पलट गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी चालक की भी अभी पुलिस तलाश कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |