भूमि धंसाव से प्रभावित लोगों ने मांगें पूरी न होने पर चुनाव के बहिष्कार की दी धमकी

गोपेश्वरः जोशीमठ में भूमि धंसाव से प्रभावित लोगों ने उत्तराखंड सरकार की पुनर्वास नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और 15 दिन के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आम चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी दी।

PunjabKesari

‘‘मूल निवासी स्वाभिमान संगठन” के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने हल, दरांती और कुदाल लेकर रविवार को जोशीमठ में रैली निकाली और उपमंडल कार्यालय में सार्वजनिक बैठक की। उन्होंने उप-विभागीय मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में जोशीमठ में भूमि धंसाव की समस्या के लिए उपचारात्मक उपाय शुरू करने, पुनर्वास नीति में संशोधन और प्रभावित लोगों के लिए विस्थापन भत्ता सहित 15 मांगों की एक सूची शामिल है।

PunjabKesari

संगठन के अध्यक्ष भुवन उनियाल ने कहा, ‘‘भूमि धंसने से खेती, पशुपालन, बागवानी और आजीविका के अन्य पारंपरिक साधन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हम चाहते हैं कि राज्य सरकार अपनी पुनर्वास नीति को संशोधित करे और प्रभावित लोगों को शहर के भीतर ही सुरक्षित क्षेत्रों में भेजे।” उन्होंने कहा, ‘‘अगर 15 दिन के भीतर हमारी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो हम आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे।”

PunjabKesari

जोशीमठ में पिछले साल की शुरुआत में लगभग 1,000 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था, जब भूमि धंसने के कारण घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |