“आज मोदी की रैली में मत जाना…”, यहां के लोगों को आ रहे धमकी भरे Calls

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। लेकिन इससे पहले कश्मीर के लोगों को धमकी भरे कॉल आ रहे है, जिसमें उन्हें पी.एम. की जनसभा में शामिल ना होने की धमकी दी जा रही है।

सूत्रों अनुसार कश्मीर के लोगों को अलग-अलग इंटरनेशनल नंबरों से कॉल आ रहे हैं। फोन उठाते हुए लोगों को धमकी देते हुए मोदी की रैली से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है। इतना ही पत्रकारों को भी धमकी भरी कॉल आ रही है, जिसमें उन्हें  प्रधानमंत्री के खिलाफ लिखने को कहा जा रहा है। वहीं उक्त सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बता दें कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार कश्मीर यात्रा पर आ रहे है। इस दौरान वे राज्य को 6400 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 1000 युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र देंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |