Shajapur में मुस्लिम समाज की हुई अहम बैठक, हाजी नईम कुरैशी सदर बनाये गए,देखे कई तस्वीरों के साथ पूरी खबर


शाजापुर:- गुरुवार को ईदगाह रोड़ स्थित मस्जिद बैतूल हम्द में मुस्लिम समाज की बैठक हुई, जहां सर्व सम्मति से हाजी नईम कुरैशी को अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी का सदर चुना गया।

बैठक में उपस्थित नायब काज़ी रेहमत उल्ला, मौलाना हाजी मोहम्मद अफ़ज़ल, हाफ़िज़ असद उल्ला खांन ने समाज में रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने पर ज़ोर देते हुए कहा कि शिक्षा के लिए समाज में जागरूकता लाई जाना बेहद ज़रूरी है।

इसके लिए समाज अंजुमन कमेटी के अंतर्गत बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल कि स्थापना करे और समाज के प्रत्येक परिवार को इस कार्य के लिए जोड़े। मोहर्रम कमेटी के परपरस्त मिर्ज़ा सलीम बेग, शेख शमीम, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष इरशाद खांन ने संयुक्त वक्तव्य में समाजजनों से कहा कि शिक्षा के मिशन को पूर्ण करने के लिए समाज की विभिन्न कमेटीयां और प्रबुद्धजन इसमें अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

इस दौरान सर्व सम्मति से हाजी नईम कुरैशी को मुस्लिम समाज अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी का सदर चुना गया। जबकि आगामी सीरत पर्व को मनाने के लिए असलम शाह को सीरत कमेटी का सदर चुना गया। बड़ी संख्या उपस्थित समाजजनों ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए वरिष्टों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आलिम मौलाना याक़ूब, हाफ़िज़ मोहम्मद शाहिद, हाफ़िज़ मोहम्मद उमर, हाफ़िज़ मोहम्मद हफ़िज़, हाफ़िज़ इमरान, हाजी इब्राहिम पठान, हाजी गफ्फार मंसूरी, हाजी ज़फर कुरैशी, जलील अंसारी, अब्दुल शेरू, मूसा आज़म खांन, छोटा चौक मस्जिद के सदर फौजी अब्दुल गफ्फार, हाजी अल्ताफ़ पटेल, पार्षद रईस पठान, एकता कमेटी के अध्यक्ष वकार अली, नानी गफ्फार, डॉक्टर मौजूद कुरैशी, मिर्ज़ा सोहराब बेग, शेख शाकिर, शाकिर बुशरा, अय्यूब मेव, इरशाद नागौरी, बबलू सदर, फ़िरोज़ मंसूरी, नावेद खांन, गब्बर खांन, शाकिर कादरी सहित सेकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित थे।


मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |