मंदसौर। शामगढ़ थाना अंर्तगत ग्राम रुंडी में एक पिता ने दो बच्चों के साथ फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमे गांव के राजू बंजारा व अन्य द्वारा पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने का जिक्र है और तीन-चार माह से परेशान करने का जिक्र भी है। गरोठ एएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर है।
Related Posts
शामगढ़ थाना अंर्तगत चंदवासा चौकी के ग्राम रुंडी निवासी प्रकाश बंजारा मोटरसाईकल पर घूमकर कंबल बेचता है। वह दक्षिण भारत के राज्यों सहित महाराष्ट्र में जाते रहते थे। रविवार रात को भी वह कंबल बेचकर आया था और सोमवार को आत्महत्या कर ली।
मृतक ने पहले अपनी पुत्री सुमन व पुत्र आकाश को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकाया और बाद में खुद ने भी आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। गरोठ एएसपी, गरोठ एसडीओपी, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। सुसाइड नोट में मृतक ने गांव के ही राजू बंजारा और उसके परिवार पर आरोप लगाया है कि उसने मेरी पत्नी के साथ अभद्रता की थी और कपड़े फाड़ दिए थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। राजू कहता है कि मेरे पास पैसे हैं मैं पैसे से पुलिस को खरीद लूंगा। इसके अलावा लगातार राजू द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :