मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मरीजों के लिए पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया

भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन पुलिस लाइन एयर स्ट्रिप से पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। यह सेवा इमरजेंसी वाले मरीजों को उपचार के लिए अन्य स्थानों पर कम समय में पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एयर एंबुलेंस सेवा मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगी।

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सर्विस के लिए वर्तमान में एक 4 सीटर प्लेन तथा एक 3 सीटर हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया है। इमरजेंसी सेवा के लिए प्रयुक्त होने वाला हेलीकॉप्टर किसी भी स्थान पर लैंड कर सकता है। हेलीकॉप्टर में एक स्ट्रेचर तथा 1-1 सीट डॉ. एवं पैरामेडिकल स्टाफ के लिए उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार प्लेन में स्ट्रेचर के साथ 4 सीट उपलब्ध रहेगी।

हेलीकॉप्टर तथा प्लेन में लाइफ सेविंग इक्विपमेंट भी रहेंगे

एयर एम्बुलेंस सर्विस के लिए इमरजेंसी मरीज के परिजन अपने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कॉल करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा राज्य स्तर के नोडल अधिकारी को सूचित किया जाएगा। उसके द्वारा तत्काल एयर एंबुलेंस संबंधित स्थान पर भेजी जाएगी।

एयर एम्बुलेंस सर्विस के लिए उपलब्ध प्लेन तथा हेलीकॉप्टर भोपाल एयरपोर्ट पर खड़े रहेंगे। कहीं से भी सूचना मिलने पर भोपाल से संबंधित स्थान के लिए रवाना हो जाएंगे। उज्जैन एयरस्ट्रिप पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री ओम जैन, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री संजय अग्रवाल, कमिश्नर उज्जैन डॉ. संजय गोयल, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और एयर एंबुलेंस सेवा से जुड़े डॉ. राहुल सिंह सरदार तथा डॉ. शालिनी नलवाड़ भी उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |