Shajapur 328 ग्रामों के लिए 40 लीटर प्रति व्यक्ति के मान से डीपीआर बनाने के निर्देश

—-
जिले में भू-जल पुनर्भरण (रिचार्जिंग) पर विशेष जोर
—-
जलशक्ति मंत्रालय के दल ने दिया परामर्श

कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में गत दिवस केंद्रीय दल की उपस्थिति में जिन ग्रामों में 12 मासी जल स्‌त्रोत है वहां के नागरिक को हर रोज 55 लीटर तथा जिन ग्रामों में पानी की समस्या है, वहां नागरिकों को कम से कम 40 लीटर पानी प्रतिदिन उपलब्ध कराने के लिए क्रियान्वित किए जाने वाले प्रबंधों की समीक्षा की गई। गत दिवस कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में केन्द्रीय व राज्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार में एडिशनल एडवाइजर डॉक्टर राजशेखर, राष्ट्रीय एक्सपर्ट, सीनियर इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट श्री मनोज गुप्ता के अलावा भोपाल से एनआईएच प्रमुख एवं वैज्ञानिक श्री रवि गलकटे, केंद्रीय भू-जल बोर्ड के रीजनल डायरेक्टर श्री राणा चटर्जी तथा केंद्रीय भू-जल बोर्ड के वैज्ञानिक श्री राकेश सिंह तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उज्जैन के अधीक्षण यंत्री श्री राजीव खुराना के द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शाजापुर जिले की भू-गर्भीय जल की वर्तमान स्तिथि पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक सुझावों से अवगत कराया गया है।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि सभी जनपद पंचायत सीईओ अपने क्षेत्र के डाटा संकलन के लिए योजना बनाएं। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पेयजल के लिए अन्य तकनीकी विभागों का सहयोग भी प्राप्त करें। सूखाग्रस्त क्षेत्रों को दृष्टिगत रखते हुए भूजल रिचार्ज की योजना बनाएं। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में वर्षा समाप्ति की ओर है, ऐसे में जलसंरचनाओं और नदी-नालों के बहते पानी को रोकना आवश्यक है। जलग्रहण मिशन में भी ऐसी संरचनाओ का निर्माण किया जाना होगा, जिससे कि भूमिगत जल स्तर में वृद्धि हो। जलस्त्रोतों के प्रति ग्रामीणों को सजग भी करना होगा। जिन ग्रामों में पेयजल संकट रहता है, वहां के लिए विशेष ध्यान देना होगा।

कार्यपालन यंत्री श्री विजय सिंह चौहान ने बताया कि शाजापुर जिले के अंतर्गत चारों विकासखण्डों में कुल 591 ग्राम है। इनमें से 328 ऐसे ग्राम है जहां भौगोलिक एवं भूगर्भीय संरचना अनुसार पर्याप्त जल आवक क्षमता नहीं होने के कारण जल स्त्रोत उपलब्ध नहीं होने से 55 लीटर प्रति व्यक्ति के मापदण्ड के अनुसार नलजल योजनाएं साध्य नहीं है। इन ग्रामों की एकल नलजल योजना बनाने पर यहां 8 से 10 माह के लिए ही पर्याप्त जल उपलब्धता रहती है। इसके लिए इन ग्रामों में 55 लीटर प्रति व्यक्ति के मापदण्ड को कम कर 40 लीटर प्रति व्यक्ति के मापदण्ड से योजनाएं क्रियान्वित की जा सकती है। भूजल रिपोर्ट के अनुसार जिले के विकासखण्ड कालापीपल, मो. बड़ोदिया एवं शुजालपुर अति दोहित तथा शाजापुर विकासखण्ड सेमिक्रिटिकल श्रेणी में है।

पेयजल संकट से प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण करने आए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार के अधिकारियों के दल ने जिले में भू-जल संवर्धन के लिए पुनर्भरण (रिचार्जिंग) पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। बैठक में जिले के गिरते भूजल स्तर पर विस्तार से चर्चा हुई। जलशक्ति मंत्रालय के दल के सदस्यों ने कहा कि शाजापुर जिले की भूमिगत संरचना के कारण सतही जल भूमि के अंदर प्रवेश नहीं कर पाता है। इसके लिए रिचार्जिंग पर अत्यधिक ध्यान देना होगा। साथ ही शासकीय या अशासकीय स्तर पर नलकूपों के खनन के दौरान स्टेटा के डाटा संकलन करने के लिए भी कहा, ताकि क्षेत्र की संरचना के बारे में पता हो। इसके लिए सभी ड्रिलिंग मशीनों के ऑपरेटर्स को प्रोफार्मा दिया जाए। इसके अलावा शासकीय या अशासकीय क्षेत्र में खनन किये गये सफल या असफल नलकूपों में रिचार्जिंग भी करना होगा। साथ ही जलसंसाधन कार्यपालन यंत्री श्री टीके परमार ने भी जल संरचनाओं के संबंध में बताया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री विनोद चौहान, जनपद पंचायत सीईओ शाजापुर श्री बाबुलाल पंवार, जिला समन्वयक पीएचई श्रीमती रश्मि शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
——
केन्द्रीय दल ने ग्रामों का निरीक्षण किया
——-
जलशक्ति मंत्रालय के दल ने आज ग्राम झोंकर, अरनियाकलां एवं गुर्दाखेड़ी का भ्रमण कर पेयजल के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि इन ग्रामों में 8 से 10 माह का ही पानी जल स्त्रोतों में होता है।
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |     गर्मी में होगा ‘पैसों का धमाका’! घर पर उगाएं कलिंदर और ककड़ी; खाने के मजे के साथ घर बैठे होगी तगड़ी कमाई, जानें आसान तरीका     |     Sidhi NH-39 Road Collapse: सीधी-रीवा मार्ग पर नेशनल हाईवे-39 धंसी, बड़ा गड्ढा होने से आवाजाही खतरनाक; बड़े हादसे का अलर्ट     |     Indore E-Rickshaw New Rules: इंदौर में ई-रिक्शा चलाने के नियम तय, बिना रजिस्ट्रेशन वाले 5000 रिक्शों पर लटकी तलवार; जल्द करें ये काम     |     Raja Murder Case Update: कौन है शिलोम जेम्स? राजा की हत्या के बाद सोनम को दी थी पनाह, अब एक और संगीन मामला आया सामने     |