कांग्रेस सरकार जनादेश खो चुकी है: जयराम ठाकुर

 सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा पहाड़ी राज्य में एकमात्र राज्यसभा सीट हारने के बाद भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में शक्ति परीक्षण की मांग की है और उच्च सदन के द्विवार्षिक चुनावों के बाद अपने विधायकों के संभावित विद्रोह से जूझ रही है। हिमाचल प्रदेश में तेज राजनीतिक उठापटक के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने पार्टी विधायकों के साथ बुधवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की। सूत्रों ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल विधानसभा में शक्ति परीक्षण की मांग करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने शासन करने का जनादेश खो दिया है।

 राज्यपाल से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा राज्यसभा चुनाव के बाद बीजेपी के कैंडिडेट जीते हैं. सरकार बहुमत में थी, लेकिन फिर भी हम जीते. वर्तमान में सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है. जयराम ने कहा कि विधानसभा स्पीकर हमारे विधायकों को सस्पेंड कर सकते हैं। कांग्रेस की सरकार हमारी वजह से नहीं अपनी वजह से संकट में है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना बहुमत खो चुकी है.

राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला से मीटिंग से पहले हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, जो घटनाक्रम हाल ही में हुआ है, उससे साबित होता है कि कांग्रेस की सरकार अपना जनादेश खो चुकी है।

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी का डेलीगेशन राजभवन पहुंच गया है. जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम बजट पेश होने से पहले डिविजन वोटिंग चाहते हैं, लेकिन स्पीकर इसकी अनुमति नहीं दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि फाइनेंशियल इमरजेंसी से बचने के लिए बजट पारित किया जाए. हम वोटिंग के लिए मांग इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने बहुमत खो दिया है ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |