खेत पर काम कर रहे किसानों पर हाथियों का हमला, 1 की मौत, 3 घायल

उमरिया: उमरिया में हाथियों ने तांडव मचा रखा है। जहां मानपुर नगर तहसील कॉलोनी के पीछे खुटार में जंगली हाथी के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही भारी संख्या में दल-बल के साथ मानपुर रेंजर घटनास्थल पर पहुंचे और हाथियों को खदेड़ने का मोर्चा संभाला।

जानकारी के मुताबिक, सुबह सवेरे कुछ किसान खेत पर काम कर रहे थे, इसी दौरान जंगली हाथियों को उत्पात मचा दिया। इस दौरान कुचलने से अरुणोदय नंद पायासी नामक किसान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य किसान घायल हो गए। हाथियों के हमले की जानकारी लगते ही गांव में हड़कंप मच गया।

हाथियों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लगी हुई है। वहीं घटना की सूचना पर भारी संख्या में दल बल के साथ मानपुर रेंजर ने  मोर्चा संभाल रखा है। बता दें कि बांधवगढ़ में वर्ष 2019 में 40 जंगली हाथियों का दल छतीसगढ़ के रास्ते बांधवगढ़ पहुंचा था, तभी से बांधवगढ़ में जंगली हाथियों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

गेहूं बेचने विदिशा गए किसान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अशोकनगर में गाड़ी के नीचे दवा मिला शव     |     भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, कांग्रेस ने सरकार को घेरा     |     तुम्हें एक कहां, 4-5 गर्लफ्रेंड चाहिए… whatsapp पर स्टेट्स लगाकर डैम में कूदी नवविवाहिता     |     रीवा में भीषण सड़क हादसा, पुल से टकराकर कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत     |     खंडवा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की लापरवाही, सांप के काटने के बाद युवक को नहीं मिला इलाज, हुई मौत     |     राजा भोज एयरपोर्ट के नाम नया खिताब, PM मोदी को लेकर उड़ने वाले बोइंग 777 की सफल लैंडिंग     |     शावक को दूध पिलाती बाघिन, सामने आया जंगल का खूबसूरत Video     |     रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा: पुल से नीचे गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत, दो की हालत गंभीर     |     गजब! पत्नी को पीट रहा था, मदद के लिए पहुंचा व्यक्ति; उल्टा पुलिस ने उसे ही जेल भेजा     |     सगाई के बाद मंगेतर ने दुल्हन को होटल में बुलाया, गुजारी एक रात, फिर अगले दिन कही ये बात… और तोड़ दी शादी     |