कमलनाथ के BJP में जाने के सवाल पर जीतू पटवारी का बयान, कहा-‘सब भ्रमित बातें है कोई भी कहीं नहीं जा रहा’

आगर मालवा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की बीजेपी में जाने की अटकलों से उठे सियासी तूफान के बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी माँ की शरण में पहुंचे हैं। पीसीसी चीफ अचानक आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मन्दिर में पहुंचे और विधि विधान से सपत्नीक माता का पूजन अनुष्ठान किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। कमलनाथ के भाजपा में जाने के सवाल पर जीतू पटवारी बोले की सब भ्रमित बातें है कोई भी कहीं नहीं जा रहा है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिनों का समय बचा है। इससे पहले विपक्ष को लगातार झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में शामिल होने की खबरें आई थी जिससे सियासी गलियारों में हलचल मची हुई थी। इस मामले में PCC चीफ जीतू पटवारी ने बयान देेते हुए कहा कि सब भ्रमित बातें है कोई भी कहीं नहीं जा रहा है। अब देखना ये है कि क्या कमलनाथ में बीजेपी में शामिल होंगे या सिर्फ यह एक अपवाह है!

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |