हल्द्वानी दंगा के वांछितों के पुलिस ने जारी किए पोस्टर, मुख्य साजिशकर्ता और उसका पुत्र भी शामिल

नैनीतालः उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी दंगा के वांछितों के शुक्रवार को पोस्टर जारी कर दिए। इनमें मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक और उसका पुत्र अब्दुल मोइद भी शामिल है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीएस मीणा के अनुसार विगत आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचे से सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के दौरान दंगाइयों ने पत्थरबाजी, आगजनी के साथ ही हिंसक रूप अख्तियार कर लिया था। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक पुकिसकर्मी, अधिकारी और मीडियाकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। नौ प्रमुख साजिशकर्ता अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने सभी नौ वांछितों के पोस्टर जारी किए हैं। हल्द्वानी शहर में सभी वांछितों के जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। जनता से इनके बारे में सूचना देने की अपील की गई है। इन वांछितों में अब्दुल मलिक (मुख्य साजिशकर्ता), उसका पुत्र अब्दुल मोइद, तस्लीम पुत्र साबिर कुरैशी, वसीम उर्फ हप्पा पुत्र अनीस सिद्दीकी, अयाज अहमद पुत्र शकील अहमद उर्फ हाफिज, रईस उर्फ दत्तू पुत्र रफीक अहमद, शकील अंसारी पुत्र जीमल अहमद, मौकिन सैफी पुत्र नईम सैफी और जिया उल रहमान पुत्र अखलाक हुसैन शामिल हैं। सभी बनभूलपुरा के निवासी हैं।

मीणा ने जनता से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को उपरोक्त उपद्रवियों के बारे में कोई सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस को 9411112743, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9411112979 एवं 941207770 पर तत्काल जानकारी दें। मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक और अब्दुल मोइद के खिलाफ पुलिस लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी है। अब अन्य एजेंसियां भी इनकी तलाश में जुटी हैं। मीणा ने कहा कि पुलिस सभी वांछितों की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी अमल में ला रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |