नर्मदापुरम में डंपर ने बुजुर्ग को कुचला , गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को जमकर पीटा, वीडियो वायरल..

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक बुजुर्ग को डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने डंपर के ड्राइवर को पकड़ लिया और उसको जमकर पीटा है। लोगों ने डंपर के ड्राइवर की लाठी और डंडों से जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

यह पूरा मामला शोभापुर पुलिस चौकी के पास का है। पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ड्राइवर पर भी मामला दर्ज किया गया है। राखड़ से भरे डंपर ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को उस समय टक्कर मार दी तब वह रोड क्रॉस कर रहे थे।

डंपर की टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी और लोगों ने तत्काल डंपर के ड्राइवर को पकड़ लिया था। एक्सीडेंट के मामले में ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के आने से पहले ही ड्राइवर के साथ मारपीट की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |