‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई!, कुछ ही मिनटों की देरी से बची पुजारी की जान, CCTV कैमरे कैद हुई वारदात

पन्ना। अजयगढ़ कस्बे में मंदिर से भगवान की पूजा कर लौट रहे पुजारी सोहनलाल सोनी को बेलगाम ट्रॉली ने कुचल दिया जिससे पुजारी का एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रॉली को जब्त कर लिया है। घटना अजयगढ़ थाना अंतर्गत माधवगंज के पास की बताई जा रही है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता  है कि पुजारी सड़क किनारे पैदल चल रहा था। तभी सड़क से गुजर एक ट्राला ने पुजारी को कुचल दिया जिससे वह सड़क में गिर गए।

इस घटना के बाद आसपास के लोगों के द्वारा घायल पुजारी को तत्काल अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर के द्वारा जिला चिकित्सालय पन्ना के लिए उसे रेफर कर दिया गया है। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा ले जाया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |