सोमवार को मक्सी में कनासिया नाका NH 52 पर हुए बारात के वाहन के एक्सीडेंट में कुल मृतको की संख्या हुई 3, बारात को लेकर जा रहे लोडिंग वाहन को ट्रक ने मारी थी टक्कर
शाजापुर
बारातियों से भरे लोडिंग पिकअप वाहन और ट्रक की भिड़ंत सोमवार दिन में 3 बजे NH 52 मक्सी थाना क्षेत्र के कनासिया नाका पर हो गई थी,
जिसमें 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के एक व्यक्ति नाथू जी गोस्वामी की मौत सोमवार को शाजापुर जिला अस्पताल में हो गई थी।
ओर चार लोगों को गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर किया गया था।
इंदौर रेफर किए गए घायलों में लालू जी गोस्वामी और प्रेम बाई पति नागु गोस्वामी की इंदौर में मौत हो गई,
ऐसे में इस घटना में कुल 3 की मौत हो गई और 11 घायलों जिनमे 9 का शाजापुर ओर 2 का इंदौर में उपचार जारी है
ज्ञात होगी यह बारात शाजापुर जिले के निपानिया डाबी के सम्मेलन से उज्जैन जिले के महिदपुर के ग्राम लसूडिया में जा रही थी इसी दौरान कनासिया नाका जोड़ पर ट्रक ने इस लोडिंग पिकअप वाहन को टक्कर मार दिया
आपको बता दे कि इस घटना में दूल्हा दुल्हन को कोई चोंट नही आई है वे सकुशल है। जबकि कल उनके भी दुर्घटना ग्रस्त होने की बात सामने आई थी जो अफवाह ओर झूठी है
घटना की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी शाजापुर टी एस बघेल तराना एसडीओपी भविष्य भास्कर मक्सी थाने के लिए भी सिंह पटेल सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे थे