पेट्रोल- डीजल के नए दाम हुए जारी, यहां चेक करें आज क्या है ताजा रेट

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल- डीजल के दाम रोज सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं। दरअसल कीमतों में किसी तरह का बदलाव होने पर इसी दौरान लेटेस्ट अपडेट जारी होता है। यही वजह है कि वाहन चालकों को घर से निकलने से पहले पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को चेक कर लेना चाहिए। इसी कड़ी में मंगलवार के लिए पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं।

जिसके मुताबिक, आज यानी 13 फरवरी को देश के कई राज्यों में लगभग पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े हैं। जबकि कुछ राज्यों में  पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। ऐसे में आप तेल भरवाने के लिए जाने से पहले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। चलिए जानते हैं कि आज देश भर में पेट्रोल-डीजल किस रेट पर मिल रहा है।

बता दें कि देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां जैसे भारत पेट्रोलियम (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और इंडियन ऑयल (IOL) हर रोज फ्यूल रेट जारी करती हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम पर आधारित किए जाते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम 

  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

देश के अन्य शहरों में क्या है कीमत

  • नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर

SMS के जरिये पता करें पेट्रोल-डीजल का भाव
अब आप घर बैठे भी पता कर सकते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है। इसके लिए सिर्फ आपको एक SMS करना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। इसके अलावा अगर BPCL कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर  पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, अगर HPCL के कस्टमर हैं तो आप HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।अपने शहर के पेट्रोल पंप का डीलर कोड https://iocl.com/petrol-diesel-price से चेक कर सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |