फाइलेरिया की दवा खाने से डेढ़ दर्जन छात्राएं बीमार, छात्रावास में मचा हड़कंप..

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में फाइलेरिया की दवाई खाने से कई छात्राएं बीमार हो गई हैं। सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। यहां पर सभी छात्राओं का इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला कुलुआ गांव के शासकीय छात्रावास स्कूल का है। सभी बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की फाइलेरिया की दवा खाने से ही बच्चियों की तबीयत खराब हुई है।

इस मामले पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर आर सी मलारया का कहना है की तीन बच्चियों की तबीयत खराब हुई थी उनको उल्टियां हो रही थीं। इसके बाद धीरे-धीरे 18 बच्चियों में यह शिकायत पाई गई। सभी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। सभी बच्चियों की हालत अब ठीक है और सभी बच्चियां स्वस्थ हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |