थाना सुनेरा की चौकी उकावता पुलिस को मिली बडी सफलता चोरी के 41 लाख 33 हजार 500 रुपये नगदी के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री तेर सिंह बघेल के निर्देशन तथा श्रीमान एस. डी. ओ.पी महोदय शाजापुर श्री गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे संपत्ति संबंधी अपराधियों की धर पकड़ का अभियान के तहत थाना सुनेरा की चौकी उकावता पुलिस ने 02 अपराधियो को चौरी की गई नगदी 41 लाख 33 हजार 500 रुपये के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की गई।


आज दिनांक 08.02.2024 को उकावता पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति अपने साथ चौरी की गई नगद राशि लेकर मोटरसाईकल से शाजापुर तरफ से सारंगपुर की ओर आ रहे है। उक्त मुखबिर सूचना पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर उक्त व्यक्तियों को पकड़ कर नाम पता पूछते अपना नाम याकूब पिता रईस खाँ उम्र 23 साल व ताजुद्दीन उर्फ भूरा पिता मुक्त्यार खाँ उम्र 19 साल सर्व निवासी गण ग्राम काछीखेड़ी थाना सारंगपुर जिला राजगढ़ का होना बताया व चैक करते उनके पास से एक मोटरसाईकल व टाट के बौरे के अंदर एक पेटी में चौरी की गई नगद राशि 41 लाख 33 हजार 500 रुपये मिले जिनके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपीगण में उक्त रुपयो से भरी हुई पेटी देवास जिले के बापचा गुर्जर गाँव के किसी घर से चौरी करना बताया। बाद पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों गिरफ्तार किया गया। जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा एवं चौरी के संबंध में देवास पुलिस से संपर्क कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
गिरफ्तार आरोपीः- 1. याकूब पिता रईस खाँ उम्र 23 साल नि. ग्राम काछीरखेड़ी थाना सारंगपुर जिला राजगढ़ 2. ताजुद्दीन उर्फ भूरा पिता मुक्त्यार खाँ उम्र 19 साल नि. काछीखेडी थाना सारंगपुर जिला राजगढ़

जाम मालः 41 लाख 33 हजार 500 रुपये नगदी एवं एक मोटरसाईकल हीरो स्प्लेंडर प्लस

सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी सुनेरा निरी. गोपाल निंगवाल, चौकी प्रभारी उकावता उनि अरविंद सिंह तोमर, प्रआर 637 विक्रम मंडलोई, प्रआर 32 कैलाश बराड़ा, आर. 614 रवि चौधरी, आर. 349 अरुण यादव, सै. 88 बाबुलाल ।

यशपाल सिंह राजपूत एसपी शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |