कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य शिविर में शासकीय सेवकों एवं परिजनों ने कराया परीक्षण,कलेक्टर भी रही मौजूद

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में आज कलेक्टर कार्यालय में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें पहले दिन शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों ने परीक्षण कराया। शिविर का निरीक्षण कलेक्टर सुश्री बाफना ने किया और उन्होंने भी रक्तचाप एवं अन्य परीक्षण कराएं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष टैगोर, प्रभारी सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया एवं सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

शिविर में 264 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें 115 की रक्तचाप-शुगर की जाँच की गई, जिसमें से 20 मरीज हाईपर टेंशन तथा 25 मधुमेह के रोगी पाए गए। शिविर में 76 व्यक्तियों के आंखों की जाँच, 94 व्यक्तियों की खून की जाँच एवं 35 व्यक्तियों की ईसीजी भी की गई।

शिविर स्थल पर पहले दिवस मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. आलोक सक्सेना, सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. आनंद परमार एवं डॉ. नवीन झाला, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सौरभ अलावा, पैथालॉजिस्ट डॉ. एसडी जायसवाल, नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण आठिया, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी जायसवाल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. तेजपाल सिंह, मनोरोग चिकित्सक डॉ. अरूण पाटीदार, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. केशव प्रताप सिंह, दंत चिकित्सक डॉ. शुभम गुप्ता, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. ऋतु बैरवा, नर्सिंग ऑफिसर सुश्री साक्षी पाल, मेल नर्सिंग आफिसर श्री रिंकु, एएनएम श्री राम शर्मा, लैब टेक्निशियन श्री देवनारायण बेरागी, वार्डबॉय श्री भगवान दास ने अपनी सेवाएं दी।
—–
ईवीएम का प्रदर्शन
——
लोकसभा निर्वाचन-2024 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन के दौरान मतदान की प्रक्रिया से आमजन को अवगत कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शिविर स्थल पर ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। शिविर में उपस्थित शासकीय सेवकों सहित उनके परिजनों ने मतदान की प्रक्रिया को जाना और प्रायोगिक मतदान किया।
#healthcheckup
#collectorshajapur
CM Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |