RJD सरकार में सिर्फ लालू यादव एवं उनके परिवार का हुआ विकास, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का हमला

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर हमला बोला और कहा कि राजद सरकार में केवल उसके अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिवार का विकास हुआ इसलिए जनता पंद्रह साल के कुशासन और 18 वर्ष के सुशासन का अंतर समझती है।

“RJD के शासनकाल में सिर्फ लालू एंड फैमिली का हुआ विकास”
बिहार जदयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि राज्य की जनता 15 साल के कुशासन और 18 साल सुशासन का अंतर बखूबी जानती है। लफ्फाजी और दुष्प्रचार करने से हकीकत को कोई भी छिपा नहीं सकता है। उन्होंने चुनौती देते हुए पूछा कि राजद 15 साल के कार्यकाल में जनता के हित में किए गए अपने 15 कामों को गिनवाए। कुशवाहा ने कहा कि राजद के शासनकाल में सिर्फ लालू एंड फैमिली का विकास हुआ। प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है कि सामाजिक न्याय के नाम पर लालू परिवार ने बिहार के पिछड़ा, वंचित, उपेक्षित और शोषित समाज के साथ राजनीतिक अन्याय किया है। राजद द्वारा 15 सालों तक सिर्फ उन्हें वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया गया। उनके हितों एवं अधिकारों की कोई चिंता नहीं की गई। उनके विकास को लेकर कोई ठोस नीति तक नहीं बनाई गई।

“बिहार में भारी संख्या में लग रहे हैं उद्योग-धंधे”
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले राजद सरकार के संरक्षण में चल रहे आपराधिक उद्योग के कारण बिहार का औद्योगिक विकास पूरी तरह से ठप हो चुका था लेकिन नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कानून का राज स्थापित कर देश-दुनिया के निवेशकों का ध्यान बिहार की ओर आकृष्ट किया। सन्तोषजनक बात यह है कि आज बिहार में भारी संख्या में उद्योग-धंधे लग रहे हैं, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। कुशवाहा ने कहा कि पिछले 18 सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में अभूतपूर्व और उल्लेखनीय काम हुए हैं। आज बिहार जिस रफ्तार से विकास कर रहा है उसकी कल्पना 18 साल पहले कोई भी नहीं कर सकता था। सामाजिक न्याय के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने का काम किया। मौजूदा समय में बिहार सबसे तेज गति से विकास करने वाले देश के चंद राज्यों में से एक है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |