पेटीएम से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रहे ग्राहक, गूगल पे और फोनपे जैसी कंपनियों को हो रहा लाभ

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों का पालन नहीं करने के कारण पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ कार्रवाई की है। इससे पेटीएम पेमेंट बैंक का उपयोग करने वाले बहुत से ग्राहक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ग्राहकों को दिक्कत ना हो इसके लिए पेटीएम के प्रतिनिधि व्यापारियों तक पहुंच रहे हैं और उनकी जमा राशि को अन्य बैंकों में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। हालांकि, RBI के फैसले से पेटीएम के प्रतिद्वंद्वियों को फायदा हो रहा है।

अवसर का फायदा उठा रही प्रतिद्वंद्वी कंपनियां

पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ RBI के कार्रवाई का फायदा गूगल पे और फोनपे जैसी उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियां उठा रही हैं। ये दोनों ही कंपनियां बिना किसी लागत के पेटीएम अकाउंट को अपने प्लेटफॉर्म पर पोर्ट करने के अवसर का उपयोग कर हैं। गूगल पे पर भी ऐसे यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

पेटीएम ने शुरू कर दी है अकाउंट ट्रांसफर करने की प्रक्रिया

पेटीएम के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) भावेश गुप्ता ने 1 फरवरी को शेयर बाजार विश्लेषकों को बताया था कि लगभग 4 करोड़ व्यापारियों को अन्य बैंकों में ट्रांसफर करने की आवश्यकता होगी और यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट होल्डर परिवार के सदस्यों को जमा राशि भी ट्रांसफर कर रहे हैं। कई मोबाइल फोन खुदरा विक्रेताओं ने पेटीएम से पेमेंट स्वीकार करना बंद कर दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |