छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, विवाह समारोह से लौट रही बस पलटी, कई घायल, मची चीख पुकार छत्तीसगढ़ By Shahzad Khan On Feb 3, 2024 450 बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां शादी समारोह से लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 50 लोग सवार थे जिनमें से कई लोग घायल हो गए, जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। घटना ग्राम सकरी के पास शुक्रवार देर रात 1 बजे की है। Related Posts Rain Alert Updates: मध्य भारत से लेकर दक्षिण भारत तक बदलेगा… Weather Updates: दक्षिण भारत और ओडिशा में चक्रवात व बारिश का… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें सभी लोग रायपुर स्थित चंगोराभाटा के साहू परिवार से है जो जिले के ग्राम भद्रापाली में चौथिया (विवाह कार्यक्रम) से वापस लौट रहे थे तभी हादसा ग्राम सकरी के पास हादसा हो गया। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 450 Share