मुस्लिम युवक ने बीच बाजार नाबालिग बच्ची से की अश्लील हरकत, हिंदू संगठन के हंगामें के बाद पोक्सो एक्ट के तहत FIR

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में नाबालिग से अश्लील हरकतें करने वाले युवक की हिंदू जागरण मंच के लोगों ने धुनाई कर दी। जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूरा मामला एमडी रोड थाना क्षेत्र के कृष्णापूरा छत्री का है। जहां एक नाबालिग अपनी मां के साथ जा रही थी तभी इस वर्ग विशेष के युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

जानकारी के मुताबिक, एक नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ कहीं जा रही थी तभी जाकिर नाम का युवक आया और उसे पकड़ कर साइड में ले गया और अश्लील हरकत करने लगा जब पीड़िता ने शोर मचाया तो वहां पर मौजूद हिन्दू जगरण मंच के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ा और जमकर धुनाई की। इसके बाद वे युवक को एमजी रोड थाने लेकर पहुंचे और उसे पुलिस के हवाले कर दिया

थाने पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर नारेबाजी भी की। इस मामले में एसीपी शिवपाल सिंह कुशवाह ने बताया कि नाबालिग ने अपनी मां के साथ थाने पहुंच कर शिकायत की है। जाकिर को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |