BREAKING : जिंदा है पूनम पांडे, इंस्टाग्राम पर खुद आई सामने, जारी किया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक दिन पहले खबरों का बाजार इन खबरों से गरमाया हुआ था कि पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई है। पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपना नया वीडियो जारी कर अपनी मौत की खबरों पर विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं और जिंदा हूं। मेरी सर्वाइकल कैंसर से मौत नहीं हुई है। पूनम पांडे की वीडियो आने के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा एक बार फिर मच गया है। एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई- पूनम पांडे
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में पूनम पांडे एक कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने कहा,  ‘मैं जिंदा हूं। सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है। दुर्भाग्य से मैं उन हजारों महिलाओं के लिए ये नहीं कह सकती, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़कर अपनी जान गंवाई है। वो इसके बारे में कुछ नहीं कर पाईं, क्योंकि उन्हें कुछ पता ही नहीं था। मैं आपको यहां बताना चाहती हूं कि किसी दूसरे कैंसर के उलट सर्वाइकल कैंसर को हराना मुमकिन है। आपको बस अपने टेस्ट करवाने हैं और एचपीवी वैक्सीन लगवानी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |