यूपी स्थित घर बंद..परिवार वाले नहीं उठा रहे काॅल..पूनम पांडे के बाॅडीगार्ड का खुलासा, बोले-31 जनवरी तक था मैडम के साथ

मुंबई: एक्ट्रेस पूनम पांडे की निधन की खबर ने सभी सभी को सदमे में डाल दिया और उनका दिल टूट गया। 2 फरवरी की सुबह  पूनम पांडे की टीम ने एक्ट्रेस के इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में कहा गया था कि सर्वाइकल कैंसर के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। जहां पूरी इंडस्ट्री सदमे में है, वहीं कुछ लोग यह भी सोच रहे हैं कि क्या ये खबरें सच हैं। इन सबके बीच पूनम पांडे के बॉडीगार्ड ने कुछ ऐसे खुलासे किए जिसने एक बार फिर पूनम पांडे के निधन को लेकर तमाम सवाल उठाए।

एक वेबपोर्टल को दिए इंटरव्यू में, पूनम पांडे के बॉडीगार्ड ने एक्ट्रेस के निधन की खबरों पर प्रतिक्रिया दी। बॉडीगार्ड ने बताया कि वह इस तरह की रिपोर्ट से बेहद सदमे में है क्योंकि उसे एक्ट्रेस के इस तरह की बीमारी से गुजरने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बॉडीगार्ड ने यह भी बताया कि एक्ट्रेस ने 31 जनवरी 2024 को रोहित वर्मा के साथ एक शूट किया था जो अच्छा रहा और उसके बाद दो दिनों तक कुछ भी शेड्यूल नहीं किया गया था। बाॅडीगार्ड ने कहा-‘मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। 31 जनवरी को हमने फीनिक्स में रोहित वर्मा के साथ एक फोटोशूट किया और यह अच्छा रहा और फिर अगले 2 दिनों तक कोई काम की योजना नहीं थी।’ 

दीवा के परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं हो पा रहा है

इसी इंटरव्यू में पूनम पांडे के बॉडीगार्ड ने कहा-‘नहीं, मैडम ने मुझसे कभी इस बारे में चर्चा नहीं की। मैं भी सदमे में हूं। उनके यूपी स्थित घर का दरवाजा बंद है और उन्हें एक बार सूचित करने के बाद भी उनके परिवार का कोई भी सदस्य कॉल का जवाब नहीं दे रहा है। मैं और अधिक जानने के लिए उनके घर जा रहा हूं।’

तमाम खुलासों के बीच एक्ट्रेस की मौत से जुड़ी एक ऐसा अपडेट सामने आया था। एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें ये दावा किया गया है कि एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल कैंसर से नहीं बल्कि ड्रग ओवरडोज़ से हुई हैपूनम पांडे के एक करीबी सूत्र ने हाल ही में एक वेब पोर्टल से बातचीत की और एक्ट्रेस की मौत को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार पूनम की मौत ड्रग ओवरडोज़ से हुई है ना कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि एक्ट्रेस ने किस तरह का नशा किया था।

बता दें कि पूनम पांडे के निधन की जानकारी देते हुए उनकी टीम ने एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा था-‘यह सुबह हमारे लिए बहुत मुश्किल है।  आपको ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। उनके कॉन्टेक्ट में आने वाला हर इंसान उनसे प्यार से मिला। दुःख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे। हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्रेमपूर्वक याद करेंगे।’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |