अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर अखाडों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई

#ratlam 30 अगस्त 2022/ जिला मुख्यालय पर आगामी अनन्त चतुर्दशी के अवसर झांकियों के साथ निकलने वाले अखाडों के सम्बन्ध में एक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार शाम आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री नरेर्न्द्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार, एसडीएम श्री संजीव पाण्डे, सीएसपी श्री हेमन्त चौहान, शहर के अखाडा संचालकगण श्री राजीव रावत, श्री पप्पु मेहता, श्री विशाल शर्मा, श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री भीमसिंह, श्री परमानन्द, श्री रामबाबू शर्मा, श्री मुकेश व्यास आदि उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर झांकियों के साथ निकलने वाले अखाडों के प्रदर्शन में कानून व्यवस्था का पालन किया जाएगा। अखाडा संचालक अपने साथ कार्यकर्ता रखेंगे जो व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि कानून व्यवस्था एवं नियम समाज की भलाई के लिए होते हैं। इनके पालन में सभी सहयोग करेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने भी कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में अवगत कराया एवं सभी से सहयोग की अपील की

.
.
.
.
.
#JansamparkMP #RTM

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |