शाजापुर में जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में 2 करोड़ 38 लाख रूपये से अधिक राशि के ऋण वितरित

शाजापुर

राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मुरैना जिले से आज प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम टैगोर सभागृह में शाजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, विधायक श्री अरूण भीमावद, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष टैगोर की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितलाभों का वितरण किया गया।

रोजगार दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में पशुपालन विभाग द्वारा 1 करोड़ 2 लाख 99 हजार रूपये के केसीसी ऋण का वितरण किया गया। इसी तरह आदिवासी वित्त विकास विभाग द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा एवं एवं संत रविदास योजना में 15.40 लाख रूपये, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 11.25 लाख रूपये, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 50 लाख रूपये, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों के 52 हितग्राहियों को 54.62 लाख रूपये एवं मत्स्य विभाग द्वारा 4.68 लाख रूपये का ऋण वितरण किया गया। आरसेटी द्वारा कुल 80 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पत्र वितरण किये गये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने कहा कि जिले में स्वसहायता समूह अच्छा कार्य कर रहे हैं। शासन की मंशा है कि समूह की बहने लखपति बनें, इसके लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं में समूहों को काम भी दिया जा रहा है। प्रदेश में नवाचार के रूप में समूहों को टोलटेक्स आवंटित कर राशि संग्रहण करने, विद्यार्थियों के गणवेश सिलने एवं वितरित करने, नर्सरियों का संधारण करने आदि के काम भी दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाजापुर जिला शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रथम स्थान पर रहे।

इस अवसर पर विधायक श्री भीमावद ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले की महिलाएं समूह बनाकर छोटे-छोटे काम कर अपनी आमदनी बढ़ा रही है, यह अत्यंत सराहनीय कार्य है। महिलाओं के लिए घरेलू काम के साथ-साथ सामाजिक कार्य एवं आर्थिक विकास के कार्य किया जाना चुनौतीपूर्ण है, जो कि यहां की महिलाएं कर रही है, इसलिये वे बधाई की पात्र है। सरकार द्वारा आमजन के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई जा रही है, इसका धरातल पर क्रियान्वयन भी हो रहा है। उन्होंने समूह की महिलाओं से कहा कि वे अन्य महिलाओं को भी शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर स्वसहायता समूह की महिलाओं में श्रीमती सरिता गुप्ता, श्रीमती संजू मालवीय, श्रीमती सोना कारपेंटर, श्रीमती मोनिका, श्रीमती दुर्गा परमार, श्रीमती कुसुम लता तथा आरसेटी के प्रशिक्षणार्थी श्री अनिल चौधरी एवं श्री विनय छाबड़ा ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई।

इस अवसर पर श्री आशीष नागर, श्री हरिओम गोठी, श्री राधेश्याम गुर्जर, श्री छगनलाल सौराष्ट्रीय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्रीमती मेघा सुमन, पशुपालन विभाग से उपसंचालक डॉ. एसके श्रीवास्तव, जिला संयोजक आदिवासी वित्त विभाग श्रीमती मीना मंडलोई, राष्ट्रीय आजीविका मिशन जिला प्रबंधक श्री बलवंत शितोले, आरसेटी डायरेक्टर श्री मुकेश गेहलोत, ग्रामोद्योग अधिकारी श्री राजेश गंगराड़े, मत्स्य विभाग से श्री किशोर महाजन व अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |