गिरिराज ने राहुल गांधी को बताया अशुभ तो RJD ने किया पलटवार, कहा- “वह उस मंत्रालय के हैं, जो सिर्फ हिंदू बनाम मुस्लिम…”

पटनाः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के बयान पर राजद (RJD) सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह उस मंत्रालय के हैं, जो सिर्फ हलाल बनाम झटका, भारत बनाम पाकिस्तान, हिंदू बनाम मुस्लिम के बारे में बातें करता है। इस तरह का पोर्टफोलियो वास्तव में केंद्र में मौजूद नहीं है।

“मैं पीएम मोदी से अनुरोध करूंगा कि…”
दरअसल, गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को इंडिया गठबंधन के लिए अशुभ बताया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अशुभ साबित हुए हैं। वह जहां भी जाते हैं, गठबंधन टूट रहा है। वहीं, गिरिराज के इस बयान पर पलटवार करते हुए मनोज झा ने कहा कि मैं पीएम मोदी से अनुरोध करूंगा कि वह अपने पोर्टफोलियो को इस प्रकार की चीजों के लिए सीमित करें ताकि ऐसा न हो लोगों के लिए एक झटके के रूप में आए।

वहीं, उत्तराखंड में जल्द यूसीसी लागू होने पर मनोज झा ने कहा, “…उन्हें 15 वें विधि आयोग द्वारा की गई सिफारिशों का संदर्भ भी लेना चाहिए। यूसीसी का उपयोग एक उपकरण के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। भारत एक विविधतापूर्ण देश है, काल्पनिक एकरूपता विविधता को नुकसान पहुंचाती है।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |