Shajapur जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश, जनसुनवाई में 89 आवेदन प्राप्त

शाजापुर, 30 अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव को अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुख अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे, यदि कोई अधिकारी बिना सूचना के अनुपस्थित रहता है तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने की। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से पानखेड़ी के खुशीलाल ने आर्थिक सहायता प्रदान करने, चाकरोद के जगदीश पाटीदार व कालापीपल के रामचंदर मेवाड़ा ने खरीफ फसल की बीमा राशि दिलाने, पोलाकला की सुनिताबाई ने शासकीय रास्ता खुलवाने, सुन्दरसी के शिवनारायण ने विद्युत लाईन ठीक करवाने, शुजालपुर की सिद्धीबाई ने केसीसी ऋण प्रदान करने, शाजापुर के कालूराम ने व्यवसाय के लिए ऋण प्रदान करने, निछमा के अर्जुन सिंह ने सीमांकन कराने, गुलाना की धापूबाई ने फसल बीमा की राशि प्रदान करने सहित अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न प्रकार की शिकायतों एवं समस्याओं के आवेदन दिये गये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |