Breking उज्जैन (पिपलोदा द्वारकाधीश में ) भाजपा नेता और पत्नी की हत्या

उज्जैन जिले के पिपलोदा द्वारकाधीश में भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव मकान में मिले। घटना देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की है। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। लूटपाट के बाद हत्या की आशंका है।
भाजपा नेता रामनिवास कुमावत गांव के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा देवास में रहता है। वे रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज बाहर नहीं निकले तो गांव में ही रहने वाले उनके साले ने घर जाकर देखा। दरवाजे खुले हुए थे। अंदर कमरे में रामनिवास और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत के शव पडे थे। उन्होंने सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी
Video dekhe

SP सचिन शर्मा ने बताया कि FSL टीम ने जांच की है। रात में किसका मूवमेंट रहा, घटना की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। गन शॉट इंजरी नहीं मिली है। चाकू या किसी दूसरे धारदार हथियार से हत्या होने की आशंका है। पीएम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घर में सामान अस्त-व्यस्त मिला है। CCTV कैमरे भी डैमेज किए गए हैं।
भाजपा नेता रामनिवास कुमावत गल्ला व्यापारी थे।
घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। रामनिवास भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष रह चुके थे। पेशे से गल्ला व्यापारी थे। उनके नाम 300 बीघा जमीन है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |