शाजापुर मार्केटिंग सोसाइटी में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लाह के साथ संपन्न हुआ यहां पर ध्वजारोहण मुख्य अतिथि अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गोहिल के द्वारा किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गोहिल, ओर ब्लाक कांग्रेस शाजापुर अध्यक्ष इरशाद खान ने कहा कि ..26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया था। इस ऐतिहासिक दिन की याद में हर वर्ष देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। हमारा संविधान देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है। यह संविधान ही है जो हमें मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है। देश की सरकार किन नियमों से चलेगी व बनेगी, उसकी शक्तियां व सीमाएं क्या होंगी, कानून कायदे क्या होंगे, इन सबका उल्लेख संविधान में ही होता है। संविधान से ही ये सारी व्यवस्था है।
भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। पूरा संविधान तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह 18 दिन लगे थे। यह 26 नवंबर, 1949 को पूरा हुआ था। 26 जनवरी, 1950 को भारत गणराज्य का यह संविधान लागू हुआ था। ओस अवसर पर मार्केटिंग मैनेजर देवीसिंह राठौड़ , लोकेंद्र बंटी जैन के साथ स्टाफ़ के सदस्य मौजूद थे।

