इंदौर के नेनोद गांव के पास एकदंत सोसायटी में दिखा तेंदुआ, दहशत में रहवासी मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Jan 25, 2024 145 इंदौर। सुपर कारिडोर क्षेत्र में घूम रहा तेंदुआ बीते दस दिन से वनकर्मियों को छकाने में लगा है। तीन दिन के भीतर दूसरा वीडियो गुरुवार सुबह सामने आया है, जो नेनोद गांव के पास एकदंत सोसायटी का बताया गया है। यहां तेंदुआ देखा गया है। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। वन अफसरों को मिलते ही तत्काल वनकर्मियों को तेंदुए को ढूंढने में लगा दिया है। वहीं क्षेत्र में रहने वाल लोग काफी दहशत में है। हालांकि वन विभाग ने पुलिस की मदद ली। Related Posts मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर… मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा,… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें पिछले मंगलवार से तेंदुए को खोजने के लिए वन विभाग का अमला जुटा हुआ है। इंफोसिस के बाद बुधवार को नेनोद गांव में आने वाले समर्थ कालोनी में पिंजरे लगाए है। बावजूद इसके तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। गुरुवार सुबह आठ बजे तेंदुआ का मूवमेंट फिर देखा गया। इस बार समर्थ कालोनी से दो किमी दूर एकदंत सोसायटी में उसे देखा है। वीडियो आते ही विभाग ने तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए इलाकें की घेराबंदी कर दी। ताकि तेंदुए के आसपास कोई नहीं जा सके। इस काम में पुलिस की मदद ली गई। डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि तेंदुए को ढूंढने के लिए ड्रोन की मदद लेंगे। मगर क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन होने के वजह से वरिष्ठ अधिकारियों से इसके बारे में अनुमति दे रहे है। उसके आधार पर तेंदुए को बेहोश किया जाएगा। वे बताते है कि 25 लोगों की टीम सर्चिंग में लगी है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 145 Share