कड़ी मेहनत से छूआ उम्मीदों का आसमान – जिले के छोटे से किसान, पुत्र करण बना जिले का पहला पायलेट

शाजापुर। जहां चाह है वहां राह है। इन पंक्तियों को सार्थक किया है जिले के ग्राम पिंदोनिया निवासी एक किसान के बेटे ने जिसने अपनी समस्याओं को अपने पर हावी नहीं होने दिया और अपनी आसमान छूने की तमन्नाओं को पूरा किया और जिले से पहला लायसेंसधारी पायलेट बना।
शाजापुर के पास ग्राम पिंडोनिया के किसान कमलेश के पुत्र करण ने अपनी 12वी तक की पढ़ाई एमजी कान्वेंट से पूरी की। इसके बाद उन्होंने नागपुर से एविएशन में डिप्लोमा किया है। साथ ही मुंबई यूनिवर्सिटी से एविएशन में बीएससी किया, जहां से उन्हें पायलट ट्रेनिंग की पूरी प्रक्रिया पता चली। फिर वह आगे की पढ़ाई और पायलट प्रशिक्षण की परीक्षा के लिए दिल्ली चले गए। सभी परीक्षाओं को पास करने के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब इंदौर से उड़ान प्रशिक्षण लेने का फैसला किया। लेकिन दिल्ली से जब करण वापस लौटा तो कोरोना उनकी राह का रोड़ा बना। जिसके चलते करण को दो साल तक घर पर ही बैठना पड़ा। साल 2022 में करण ने फिर अपने प्रयास शुरू किए और मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब, इंदौर की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया। जहां उसका चयन हुआ और करण ने अपना प्रशिक्षण सेसना 172 (एक इंजन) और बीच बैरन जी-58 (मल्टी-इंजन) विमान पर किया है। उन्होंने कैप्टन मंदार महाजन (सीएफआई) मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब, इंदौर के मार्गदर्शन में 200 घंटे का उड़ान प्रशिक्षण लेकर अपना वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस प्राप्त किया। यह न केवल करण बल्कि उनके पूरे परिवार, मित्रजनो व शाजापुर शहर के लिए बहुत गर्व और खुशी का क्षण है। करण की इस उपलब्धि पर उसके पिता कमलेश शिवहरे, माता राजश्री शिवहरे, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष शीतल भावसार ने हर्ष व्यक्त कर करण के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |