Shajapur कलेक्टर ने दुर्घटना में घायल तीन व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया

शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने दौरे पर जाते समय राह में दुर्घटनाग्रस्त हुए लोगों को देखते हुए अपने वाहन को रोककर स्वयं नीचे उतरे और घायल हुए लोगों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने साथ चल रहे अनुविभागीय अधिकारी के वाहन से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। उल्लेखनीय है कि नैनावद से मक्सी के बीच नेशनल हाईवे के रेस्ट एरिया के सामने दो मोटर साईकिलों की भिड़त में कनार्दी के इंदरसिंह एवं ममताबाई तथा शाजापुर की श्रीमती नजमा बी घायल हो गई थी।
इस पूरे मामले में शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन का एक मानवीय पहलू सामने आया कि वह शाजापुर से मक्सी में अंकुर अभियान के तहत वृक्षारोपण के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे उनके साथ अनुविभागीय अधिकारी नरेंद्र नाथ पांडे भी मौजूद थे जैसे ही यह
दुर्घटना का दृश्य कलेक्टर दिनेश जैन ने देखा कलेक्टर और एसडीएम तुरंत वहां पहुंचे और उन्होंने वहां पहुंचकर घायलों से चर्चा कर एंबुलेंस का इंतजार ना करते हुए तुरंत अनुविभागीय अधिकारी नरेंद्र नाथ पांडे के वाहन से उन्हें शाजापुर की जिला अस्पताल पहुंचाया एवं उनका इलाज शुरू होने से लेकर देर शाम तक उनके इलाज को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी उनके परिजनों से बात करते रहे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |